विराट कोहली ने रविवार को अपने करियर का 30वां शतक जमाया और टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 5-0 की जीत दिलाई। कोहली का इस सीरीज में यह दूसरा शतक रहा। 30वां शतक पूरा करने के साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (30 शतक) की बराबरी कर ली है। अब वन-डे में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49 शतक) से पीछे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करना आसान नहीं है। ये बहुत प्रयास मांगेगा। महान सचिन तेंदुलकर पहुंच से बाहर हैं। एक बार फिर बता दूं कि मैं इस बारे में कुछ भी नहीं सोच रहा हूं। मेरे लिए सबसे बढ़कर टीम है। अगर मैं नाबाद 90 रन बनाऊ और टीम जीते तो मुझे खुशी मिलती है।'
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचने के बाद 28 वर्षीय कोहली ने कहा, 'रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज की बराबरी पर पहुंचना मेरे लिए सम्मान की बात है। आप इसका कोई लक्ष्य नहीं बनाते हो, लेकिन वो महान बल्लेबाज हैं और हम सभी उनकी इज्जत करते हैं।' इस साल वन-डे में 1,000 रन बनाने वाले कोहली ने निजी उपलब्धियों से बढ़कर टीम के प्रदर्शन को बताया है। उन्होंने कहा, 'मुझे टीम के लिए प्रदर्शन करना अच्छा लगता है। ये आपको आपके करियर में आगे बढ़ने में मदद करती हैं।'
4 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कोहली ने साथ ही कहा कि उनकी निगाहें इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप पर लगी हुई हैं। भारतीय कप्तान चाहते हैं कि 20-25 खिलाड़ी 2019 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हो। उन्होंने कहा, 'सबसे बढ़िया चीज है पारदर्शिता। हम इस पर ध्यान देंगे और फिर कहेंगे कि ये है वो 20-25 लोग जो वर्ल्ड कप की संभावित टीम के लिए उपयुक्त है। सभी को बराबरी का मौका देने की कोशिश कर रहे हैं।'
कोहली ने साथ ही कहा, 'आगामी बड़ी सीरीज में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाएंगे ताकि वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। इसलिए मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज हमारे लिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इससे टीम संतुलन का पता चल जाएगा।'