कप्तान विराट कोहली दिनों दिन क्रिकेट में इतिहास रचते जा रहे हैं। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में कोहली ने वन डे करियर का एक और शतक लगाया। अब उनके शतकों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन
कोहली ने बनाए सबसे तेज 9000 रन
2 of 10
विराट कोहली
कोहली ने कानपुर में अपनी शतकीय पारी के दौरान वन डे में सबसे तेज 9000 रन बनाने का कीर्तिमान रच दिया। कोहली ने करियर में 203 मैच की 194 पारी के दौरान 9000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डीवीलियर्स ने 205 पारी में यह आंकड़ा छुआ था। कोहली के अब वन डे में 9030 रन हो गए हैं। सौरव गांगुली ने 228 तथा सचिन तेंदुलकर ने 235 पारियों में यह आंकड़ा पार किया। ब्रायन लारा ने 239 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
बतौर कप्तान पोंटिंग को छोड़ा पीछे
3 of 10
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ दिया है। पोंटिंग ने इससे पहले 2007 में बतौर कप्तान सबसे अधिक 1424 रन बनाए थे। कोहली इस साल अब तक 1460 रन बना चुके हैं। कानपुर में कोहली ने 105 गेंदों में 113 रन बनाए। यह उनका वन डे करियर में 32 वां शतक है। इसी सीरीज के पहले मैच में मुंबई में कोहली ने शतक लगा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 30 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
कोहली ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए
4 of 10
Sourav Ganguly, virat kohli
कोहली इस साल अब तक वन डे में 1460 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस साल 6 शतक भी लगाए हैं। कोहली के बाद टीम इंडिया के ही ओपनर रोहित शर्मा ने इस साल 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। बतौर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 2006 के दौरान 5 शतक लगाए थे। विराट कोहली ने इस साल 6 शतक लगाकर गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विराट एक कैलेंडर ईयर में 6 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 2011 में बनाए थे 1381 रन
5 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कोहली के लिए यह साल सबसे बेहतर रहा है। इस साल उन्होंने 26 मैचों में 1460 रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने 2011 के दौरान 1381 रन बनाए थे। कोहली ने इस साल क्रिकेट के सभी फार्मेट के 40 मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। दुनिया में इस साल यह सबसे ज्यादा रन है।
विज्ञापन
कोहली ने सभी फार्मेट में 2000 रन बनाए
6 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कोहली ने इस साल टेस्ट में 449 तथा वन डे में 1460 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने इस साल 195 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने 40 मैच 2057 रन बनाए हैं। दुनिया में यह कारनाम करने वाले कोहली इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
सबसे कम पारी में बतौर कप्तान बनाए 20 शतक
7 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कप्तान कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे कम पारी में 20 शतक जड़ दिए हैं। कोहली ने महज 93 पारियों में 20 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने 164 तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 227 पारी में 20 शतक लगाए थे।
बतौर कप्तान शतक के मामले में विराट तीसरे नंबर पर
8 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में कोहली तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान 376 पारियों में 41 तथा ग्रीम स्मिथ ने 368 परियों में 33 शतक लगाए थे। कोहली ने महज 93 पारियों में 20 शतक लगा दिए हैं।
पिछले 10 साल में एक साल में सबसे ज्यादा रन
9 of 10
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
पिछले 10 साल में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। विराट ने ही इससे पहले 2011 में 1381 रन बनाए थे। इस साल विराट 1460 रन बना चुके हैं। 2013 में कोहली ने 1268 रन तथा 2009 में एमएस धोनी ने 1198 रन बनाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से विराट सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इसके बाद विराट के नाम 49 शतक हो गए हैं। विराट ने वन डे में 32 तथा टेस्ट में 17 शतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। जिनके नाम 48 शतक हैं।