फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस बार यह इतिहास रचा

Mon, 30 Oct 2017 02:47 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया विराट कोहली के करिश्माई नेतृत्व में लगातार नए कीर्तिमान रचती जा रही है। रविवार को कानपुर के रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 
 
विज्ञापन

कोहली धोनी-द्रविड़ से निकले आगे 

2 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली के नेतृत्व में अब टीम इंडिया ने लगातार सातवीं सीरीज जीत ली है। इससे पहले दो बार टीम इंडिया ने लगातार 6 सीरीज जीती थी। जनवरी 2007 से अगस्त 2007 के बीच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में तथा नवंबर 2007 से जून 2009 के बीच एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार छह सीरीज जीती थी। 
 
विज्ञापन

दुनिया में सबसे अधिक लगातार सीरीज वेस्टइंडीज के नाम 

3 of 5
फिल सिमंस, रिची रिचर्ड्सन और कर्टली एम्ब्रोस
वेस्टइंडीज की टीम 1980 से 1988 के बीच लगातार 15 सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया ने 2009-10 के बीच 8 तथा पाकिस्तान ने 2011-12 के बीच लगातार 7 सीरीज जीती।

जिंबाब्वे के ‌खिलाफ 'विराट' जीत का सफर हुआ शुरू 

4 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ वन डे सीरीज से टीम इंडिया का यह जीत का सिलसिला शुरू हुआ था। जिंबाब्वे को 5-0 से हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-2 से, इंग्लैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से तथा रविवार को न्यूजीलैंड को फिर 2-1 से पीट लगातार सातवीं सीरीज जीती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्माई कप्तान हैं विराट कोहली 

5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने इन सभी सीरीज में टीम इंडिया का करिश्माई नेतृत्व करते हुए अपनी क्रिकेट क्षमता का परिचय दिया। कोहली ने इन सीरीज के दौरान 8 शतक लगाए। हर सीरीज में कम से कम एक शतक लगाया। श्रीलंका के साथ सीरीज के अंतिम दो मैच में लगातार दो शतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ सीरीज में शतक लगाने से चूक गए। कोलकाता में कंगारुओं के खिलाफ 92 रन पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई और कानपुर में शतक जड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें