राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी पारी खेलने वाले एमएस धोनी जब आलोचना का शिकार हुए तो विराट कोहली उनके पक्ष में खड़े हुए थे। कोहली का इस तरह धोनी के समर्थन आगे आना क्रिकेट पंडितों के लिए चर्चा का विषय रहा। कोहली ने धोनी के आलोचकों पर कड़ा निशाना साधा था। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी कोहली के इस रुख को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Sourav Ganguly, virat kohli
गांगुली ने कहा कि कोहली एक चतुर कप्तान हैं। वह अपने खिलाड़ियों का बचाव बेहतर ढंग से करते हैं। गांगुली ने कहा कि कोहली ड्रेसिंग रूम में किस तरह का व्यहवहार करते हैं। वह यह नहीं जानते क्योंकि वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। कोहली प्लेयर मीटिंग में कैसी बातचीत करते हैं यह मुझे नहीं पता। लेकिन इसके बाद भी कोहली जिस तरह अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हैं। उनका समर्थन करते हैं। इसकी निश्चित रूप से तारीफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
गांगुली ने कहा कि मैं अक्सर धोनी के बारे में बात करते रहता हूं। मैं धोनी को लेकर विराट का जो रुख देखता हूं वह वाकई काबिले तारीफ है। धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। वह अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। ऐसे समय में विराट उनका समर्थन करते हैं। विराट कहते हैं कि धोनी में अभी क्रिकेट बची है। गांगुली कहते हैं विराट का ऐसा व्यवहार मुझे और खुश करता है। गांगुली ने कहा कि विराट के ऐसे रुख से धोनी ही नहीं अन्य खिलाड़ियों को भी हौसला मिलता होगा।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
गांगुली ने कहा कि विराट कोहली ने अपनी धरती पर अब तक काफी अच्छी कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार बेहतर होती जा रही है। विराट कोहली देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मैदान पर जिस तरह वह परिस्थितियों को संभालते हैं वह सबसे बेहतरीन है। विराट का रवैया शानदार है।
गांगुली ने कहा, भले ही विराट कोहली को काफी जीत मिल चुकी हो लेकिन उनका असली इम्तिहान 2018 में होगा। जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। गांगुली ने कहा कि इन तीन देशों में विराट कोहली को कड़ी चुनौती मिलेगी। वहां विराट को धैर्य के साथ एक बड़ा इम्तिहान देना होगा। विराट अगर विदेश में जीत जाते हैं तो फिर उसका विश्लेषण करने में और मजा आएगा।