फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में नजर आ रही 'विरुष्का' की खास बॉन्डिंग, लोग पहले भी पूछ चुके कब आ रहा 'नन्हा कोहली'

Thu, 03 May 2018 01:32 PM IST
Ravi Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
virat kohli with anushka sharma
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को तीन महीने हो चुके हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए लगातार स्टेडियम में हाजिरी दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
virat anushka
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि विराट की वाइफ अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। इस पर कुछ फैंस ने ट्विटर पर विराट को टैग करते हुए पूछा है कि क्या भाभी प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Virat Anushka
बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने एक ट्वीट में लिखा था कि उनके जीवन में बहुत सी खुशियां आने वाली हैं जिसका जल्द ही खुलासा होगा।

 

4 of 10
virat kohli and anushka sharma
बस फिर क्या था..तबसे फैंस लगातार इस ट्वीट को उनकी पत्नी अनुष्का की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देख रहे हैं। विराट के इस ट्वीट के बाद बैक टू बैक यूजर्स रिट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैलो विराट में आपका बिग फैन हूं क्या सीक्रेट है अनुष्का जी प्रेग्नेंट हैं क्या??'

 
विज्ञापन

5 of 10
virat kohli and anushka sharma
तो कुछ फैंस ने लिखा, 'नन्हा विराट आएगा या नन्ही अनुष्का'। गौरतलब है कि 1 मई को ही विराट ने अनुष्का शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि उनकी तरफ से नहीं की गई है।
 

 
विज्ञापन

6 of 10
Virat Anushka
फिलहाल विराट कोहली का पूरा ध्यान आईपीएल की ओर लगा हुआ है। ऐसे में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए लगातार स्टेडियम में पहुंच रही है।
विज्ञापन

7 of 10
virat anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की करीब पांच महीने से ज्यादा का समय हो गय है, तबसे अनुष्का को कई बार उन्हें चीयर अप करने के लिए स्टेडियम में आ चुकी हैं।

8 of 10
virat kohli
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी अनुष्का पहला टेस्ट मैच देखने के लिए आई थीं। इस मैच में विराट ने 150 रन के आंकड़े को छूते ही अपनी वेडिंग रिंग को चूमते हुए पत्नी की ओर इशारा किया था।

9 of 10
Virat and Anushka
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। तबसे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई, किसी को पता ही नहीं चला
विज्ञापन

10 of 10
Virat and Anushka
इसके बाद पिछले साल दिसंबर में दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद इस प्रेमी जोड़े को 'विरुष्का' नाम दिया गया। विराट-अनुष्का की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें