फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के साथ मजाक पर निकली CSK की फजीहत, फैंस ने लगाई जमकर लताड़

Thu, 03 May 2018 01:30 PM IST
Ravi Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suresh raina and sachin tendulkar
धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल बाद आईपीएल सीजन-11 में धमाकेदार वापसी की है। हालांकि अपनी एक छोटी से गलती की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर
दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से सचिन तेंदुलकर के साथ सुरेश रैना की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है, 'रमेश एंड सुरेश'।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सीएसके
'रमेश एंड सुरेश' लिखा देखते ही सचिन तेंदुलकर के फैंस आग बबूला हो गए और उन्होंने आईपीएल की दिग्गज फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई है।

4 of 5
सीएसके
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर किसी ने लिखा...'सीएसके को कुछ भी लिखते हुए ध्यान देना चाहिए..रमेश सचिन तेंदुलकर के पिता का नाम था', तो किसी ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए..पोस्ट को तुरंत डिलीट करिए।'
     


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Deccan Chronicle
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था। इस वजह से सचिन का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है। वहीं फाइव स्टार चॉकलेट के एक विज्ञापन में रमेश और सुरेश नाम का प्रयोग किया जाता है। इसी से जोड़ते हुए सीएसके ने सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर के फोटो पर रमेश एंड सुरेश का कैप्शन लिखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें