श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में रेस्ट करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसा संभव है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी विराट हिस्सा नहीं ले।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
29 वर्षीय विराट इस सप्ताह के अंत में टीम प्रबंधन और चयनकर्ता समिति से सलाह मशविरा करने के बाद टी20 सीरीज में हिस्सा लेने से अपने आप को रोक सकते हैं। बीसीसीआई के गुप्त सूत्र ने कहा, 'विराट ने चयनकर्ताओं को कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेने का फैसला लेने के लिए उन्हें कुछ समय की जरुरत है। यही कारण है कि टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की गई।'
विज्ञापन
3 of 5
Virat Kohli
उन्होंने आगे कहा, 'विराट कोहली के 12 दिसंबर तक कुछ निजी प्रतिबद्धताएं हैं। इसके बाद वो फैसला करेंगे कि टी20 सीरीज में खेलेंगे या फिर आराम करेंगे।' कोच रवि शास्त्री और कोहली जब टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति से मिलकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन पर बैठक करेंगे, तभी आराम को लेकर फैसला किया जाएगा।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
यह भी पाया गया है कि कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों में कमी की चिंता है। इसे देखते हुए यह फैसला भी लिया जा सकता है कि टेस्ट विशेषज्ञ जल्दी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाए ताकि वहां की परिस्थितियों में खुद को ढाल सके।
वैसे आपको बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 20 दिसंबर को शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच कटक में खेला जाएगा। फिर 22 दिसंबर को इंदौर और 24 दिसंबर को विशाखापट्टनम में मुकाबले होंगे।