वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के चयनकर्ता अब 21 जुलाई को टीम चुनने के लिए बैठक करेंगे। इस बैठक में जाहिर है 'स्प्लिट कैप्टंसी' (वनडे और टेस्ट टीम के अलग कप्तान) के मामले पर चर्चा होगी, लेकिन टीम इंडिया में अभी इसका अनुमान दिख नहीं रहा है। यदि चयनकर्ता इसपर विचार करते हैं, तो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे कप्तानी के दौड़ में सबसे आगे हैं।