फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CF Moto ने भारत 4 नई बाइक्स को किया लांच, कीमत 2.29 लाख से शुरू

Fri, 19 Jul 2019 04:49 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
CF Moto - फोटो : Social
एक लंबे समय के इंतजार के बाद CFMoto ने आज बेंगलुरू (भारत) में अपनी 650cc लाइन अप बाइक्स को लांच कर दिया है। कंपनी ने भारत में 4 बाइक्स 650GT, 650MT, 650 NK और 300NK लॉन्च की हैं। आपको बता दें कि इससे पहले CFMoto की बाइक्स को पहले 4 जुलाई को भारत में लांच किया जाना था लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते लांच को रोकना पड़ा।   
विज्ञापन

कीमत

2 of 3
सीएफ मोटो - फोटो : Social
कीमत की बात करें तो CF Moto के सभी मॉडल्स की कीमतें कुछ इस तरह से हैं...
  • 300NK: 2.29 लाख रुपये
  • 650NK: 3.99 लाख रुपये
  • 650MT: 4.99 लाख रुपये
  • 650GT: 5.49 लाख रुपये   
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

3 of 3
सीएफ मोटो बाइक - फोटो : social
CFMoto 300NK में 292.4cc का इंजन है, जो 34hp की पावर और 20.5Nm टॉर्क देता है। कंपनी की यह सबसे सस्ती बाइक है। इस नेकेड बाइक में TFT डिस्प्ले,  स्प्लिट सीट्स,अलॉय वील्ज, और एलईडी हेडलैम्प जैसे कई फीचर्स को शामिल किया है। वही कंपनी की CFMoto 650MT एक नेकेड स्ट्रीट बाइक है। इसमें 649.3cc, 2-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो यह 61hp की पावर और 56Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा CFMoto 650MT एक  अडवेंचर-टूरिंग बाइक है। इसमें भी 649.3cc वाला इंजन है, लेकिन इसका पावर आउटपुट थोड़ा अलग है। यह इंजन 70.7hp का पावर और 62Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस अडवेंचर बाइक में बड़ी विंड स्क्रीन, हैंड गार्ड्स और लंबी सिंगल सीट दी गई है। यह बाइक 170 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। जैसे ही कंपनी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करती है, 400 सीसी सेगमेंट की बाइक की योजना है। सभी CFMoto बाइक CKD इकाइयों के रूप में भारत पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें