फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का बड़ा खुलासा, इस 'दोस्त' की वजह से लगाने लगा हूं दोहरे शतक

Tue, 05 Dec 2017 11:57 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के साथ खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेले जा रहे टेस्ट मैच में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया। यह कोहली के करियर का छठा शतक था और इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के छह शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : File
कोहली ने न सिर्फ सचिन और सहवाग की बराबरी की बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रॉयन लारा के कप्तान के तौर पर लगाए गए पांच दोहरे शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : File
इस बीच कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें लंबी बैटिंग करने की प्रेरणा कहां से मिली। कोटला टेस्ट के दूसरे दिन मैच के बाद कोहली ने पुजारा को एक इंटरव्यू दिया। इसमें पुजारा ने जब उनसे पूछा कि 18 महीने में 6 दोहरे शतक लगाने के बाद कैसा लग रहा है? इस पर कोहली ने कहा कि मैंने पुजारा से ही लंबी पारी खेलनी सीखी है। 

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : File
कोहली ने कहा कि पुजारा को ही देखकर मैंने टेस्ट में सीखा है कि कैसे 100 रनों को 200 तक लेकर जाऊं। अब हमेशा मेरे दिमाग में यह रहता है कि मैं बड़े शतक बनाऊं, कुछ ऐसा करूं जैसे मैंने तुम्हें (पुजारा) अक्सर करते देखा और सीखा है कि कैसे लंबे समय तक खेलते रहने के लिए एकाग्रता बनाए रखनी होती है।
विज्ञापन

5 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci
विराट ने कहा कि उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा सीखा है कि कैसे अपने शतक को दोहरे शतक में बदला जाता है। हम सभी ने पुजारा की लंबी-लंबी पारियों को देखकर सीखा है, उनकी एकाग्रता और लंबे समय तक बैटिंग करते रहने की चाह कमाल है, तो मैं भी उन्हें देखकर प्रेरित हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
कोहली ने कहा कि अब मैं यही प्रयास करता हूं कि जब तक संभव हो, मैं टीम के लिए लंबे समय तक पिच पर खड़ा रहकर ज्यादा से ज्यादा रन बना सकूं। तुम भी ऐसा ही करते हो और अपनी पारी खेलते हुए कभी थकते नहीं हो और किसी चीज से परेशान नहीं दिखते हो। तुम मैच की स्थिति को भांपते हुए अपने खेल पर फोकस रहते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली ने कहा कि एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में जड़ा गया शतक आज भी उनके लिए सबसे खास शतक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें