फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के सामने कभी बिखेरते थे क्रिकेट के जलवे, अब सड़क किनारे बेच रहे हैं छोले भटूरे 

Thu, 16 Nov 2017 12:31 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
पैरी गोयल
क्रिकेट के खेल में किसी को काफी शोहरत मिल जाती है तो किसी को एक सामान्य सी जिंदगी भी नसीब नहीं हो पाती है। विराट कोहली के साथ कभी क्रिकेट खेलने वाले पैरी गोयल आज सड़कों पर छोले भटूरे बेचने को मजबूर हैं। यह वही पैरी गोयल हैं जिनका कभी विराट के साथ जलवा होता था। पैरी विराट से बेहतर क्रिकेट खेलते थे। लेकिन इसके बाद ऐसे पीछे हुए कि अब सामान्य जीवन के लिए वह सड़क किनारे छोले भटूरे बेच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पैरी विराट के साथ
विराट के दोस्त पैरी गोयल की यह खबर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। विराट कोहली की कप्तानी में साल 2008 में टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। इस विजेता टीम के विकेटकीपर पैरी गोयल आजकल क्रिकेट से दूर होकर गुमनाम सा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस विजेता टीम में रविंद्र जडेजा भी शामिल थे। जडेजा आज विराट कोहली के साथ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। लेकिन‌ पैरी गोयल ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा को गंवाते हुए आम आदमी बन कर रह गए। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
विराट कोहली की तुलना आज सचिन तेंदुलकर से होती है। जडेजा एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज माने जाते हैं। लेकिन इन दोनों के साथ अंडर-19 में दुनिया जीतने वाले पैरी गोयल ने अंडर-19 में तो शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बाद में उनकी ‌क्रिकेट प्रतिभा और संवरने की बजाय ढलने लगी। वह घरेलू क्रिकेट में फ्लाप होते गए। पैरी गोयल पंजाब की ओर से खेलते थे। बेहतर फार्म में नहीं होने की वजह से उनको पंजाब की टीम से भी बाहर कर दिया गया।

4 of 5
पैरी गोयल
विश्व कप की जीत ने पैरी को हीरो बनाया था। विराट की तरह पैरी भी अहम क्रिकेटर कहलाते थे। लेकिन खराब फार्म की वजह से वह धीरे धीरे चयनकर्ताओं की आंखों से ओझल होते गए। अंडर-19 का विश्व कप वैसे भी बहुत लोग नहीं देखते हैं। इस सेक्‍शन में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद आगे सीनियर वर्ग में और बेहतर क्रिकेट खेलनी होती है। तब कहीं जाकर विराट कोहली जैसी सफलता मिलती है। पैरी इस मामले में विराट से कोसो पीछे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैरी गोयल और विराट कोहली
खराब प्रदर्शन के बाद आगे के जीवन यापन के लिए पैरी ने लुधियाना में फास्ट फूड बेचने का फैसला किया। पैरी आजकल लुधियाना नगर निगम के बाहर छोले-भटूरे और चाउमीन बेचकर गुजारा कर रहे हैं। पैरी के हालांकि फेसबुक अकाउंट को देखें तो वो आरएसजी ग्रुप के डायरेक्टर हैं। पैरी के इस स्टेटस की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। विराट के साथ खेलने वाले एक और खिलाड़ी अजितेश अरगल हैं। अरगल तो अंडर-19 विश्व कप फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे। बाद में फार्म सही नहीं होने के बाद आजकल वह आयकर विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी कर रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें