टीम इंडिया का श्रीलंकाई सरजमीं पर जीत का सिलसिला जारी है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद विराट सेना का अगला लक्ष्य पांच मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम का 5-0 से सूपड़ा साफ करने पर है। ऐसे में भारतीय टीम ने दाम्बुला में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी। शिखर धवन ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए श्रीलंका दौरे में तीसरा शतक जड़ा। वहीं किंग ऑफ चेज के रूप में विख्यात कैप्टन कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए।
विज्ञापन
दाम्बुला में 'विराट' जीत के बाद बोले कैप्टन कोहली, सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार!
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट ने जीत के बाद कहा, उनकी शुरुआत अच्छी रही। लेकिन हमने सोचा कि हम तीन सौ रन के लक्ष्य को चेज करते हुए हासिल कर लेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करते समय विकेट स्लो हो जाएगा और लाइट्स में गेंद सीधे बल्ले पर आएगी और ऐसा ही कुछ हुआ।
विज्ञापन
दाम्बुला में 'विराट' जीत के बाद बोले कैप्टन कोहली, सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार!
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : espn
शिखर की शानदार बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, पिछले तीन महीने शिखर के लिए बेहतरीन रहे हैं। वो शानदार फॉर्म में हैं। वो इस समय का अच्छा फायदा उठा रहे हैं। आशा करते हैं कि वो आगे भी इस हैप्पी जोन में बने रहेंगे और हम उन्हें यहां बनाए रखने के लिए माहौल देते रहेंगे। वो एक मैच विनर हैं और यदि वो इस जोन में बने रहेंगे तो आपको मैच जीतते रहेंगे। एक बार जब उनका बल्ला चल निकलता है तो उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल होता है।
दाम्बुला में 'विराट' जीत के बाद बोले कैप्टन कोहली, सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार!
4 of 5
विराट एंड धवन
- फोटो : ndtv sports
सीरीज में 2019 विश्व कप के नजरिए से तैयारियों के बारे में विराट ने कहा, हमारी नजरें 2019 विश्वकप पर हैं और हम उसी नजरिए से तैयारी कर रहे हैं। आपको 24 महीने पहले तैयारी शुरू करनी है। हम इसके लिए प्रयोग कर रहे हैं। आपको आने वाले समय में बहुत से सरप्राइज देखने को मिलेंगे। अभी से आपको कई बदलाव देखेंगे। सभी खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जाएगा।
दाम्बुला में 'विराट' जीत के बाद बोले कैप्टन कोहली, सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार!
5 of 5
अक्षर पटेल
- फोटो : getty
कुलदीप यादव पर अक्षर पटेल को वरीयता देने पर विराट ने कहा, हमें यह देखना है कि कैसे टीम ज्यादा संतुलित होती है। सीरीज की शुरुआत में हमारा ध्यान बैटिंग को मजबूत करने पर है। अक्षर गेंदबाजी के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वो अच्छे फील्डर भी हैं। ऐसे भी हमें लगा कि इस पिच पर रिस्ट स्पिनर काफी है।अगले मैचों में हो सकता है हम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरें या तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं। ये सब टीम के बैलेंस पर निर्भर करेगा।