फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वन-डे में मिली जीत से विराट खुश, बोले- धोनी और जाधव की साझेदारी बेमिसाल 

Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इसका पूरा श्रेय पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर केदार जाधव की अटूट साझेदारी को दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
TOSS
बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से केदार जाधव और एमएस धोनी के बीच 141 रन की अटूट साझेदारी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी और केदार
इस मुकाबले में एमएस धोनी ने 72 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए, जबकि केदार जाधव ने 87 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रन की नाबाद पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।

4 of 5
virat kohli - फोटो : file photo
जीत के बाद कोहली ने कहा, 'जिस तरह केदार और धोनी ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की वह देखना शानदार था। जडेजा ने किफायती गेंदबाजी की और 10 ओवर में 35 से भी कम रन दिए। उसका फील्डिंग भी कमाल का है। शमी ने वन-डे में खुद को बेहतरीन तरीके से ढाला है। वह पूरी तरह फिट है और जिस तरह उन्होंने मैक्सवेल का विकेट लिया वह वाकई कमाल का था। वह विश्व कप के लिए तैयार दिख रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : File photo
कप्तान कोहली ने आगे कहा, 'यह मुश्किल मैच था। मुझे लगता है कि हमने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिली जैसा कि दूधिया रोशनी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को मिली।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें