फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका का 5-0 से सफाया करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने दिया बड़ा बयान

Mon, 04 Sep 2017 02:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : icc
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को श्रीलंका पर वन-डे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम इस लय को बरकरार रखेगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन करेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने के लिए सितंबर में भारत आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
बहरहाल, श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वन-डे में विराट कोहली (109*) ने अपने करियर का 30वां शतक जमाया। इसकी मदद से टीम इंडिया ने पहली बार श्रीलंका को उसके घर में 5-0 से मात दी। आखिरी वन-डे में श्रीलंका द्वारा मिले 239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। उसके ओपनर्स जल्दी आउट हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
इसके बाद 28 वर्षीय कोहली ने टीम को जीत दिलाई। उन्होंने मैच के बाद कहा, '5-0 के अंतर से जीतने से अच्छा महसूस हो रहा है। हम हमेशा सोचते थे कि सीमित ओवरों की सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन लड़कों को जीत का पूरा श्रेय जाता है।'

4 of 5
जसप्रीत बुमराह
विराट ने 15 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। कोहली ने कहा, 'जसप्रीत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या ने भी उम्दा खेला। हमने अच्छा क्रिकेट खेला।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच जीते। मैं उम्मीद करता हूं कि हम इस फॉर्म को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत दर्ज करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter
बता दें कि श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम 49।4 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (109*), केदार जाधव (63) और मनीष पांडे (36) की दमदार पारियों की मदद से 21 गेंदे शेष रहते चार विकेट से मैच जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें