फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले बोले कोहली, टीम में यह मसला सुलझाना ही एकमात्र पहलू

Wed, 03 Oct 2018 11:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : file photo
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा। विराट एंड कंपनी गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो पहले मुकाबले के लिए जब मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इंग्लैंड में मिली शिकस्त को पीछे छोड़ अपनी सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखने का होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि टेस्ट टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी का मसला सुलझाना ही एकमात्र पहलू है। सिर्फ शीर्ष क्रम में ही प्रयोग किए जा सकते हैं। 18 वर्षीय शॉ से काफी उम्मीदें हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
पृथ्वी शॉ
उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमने शीर्ष क्रम में बदलाव किए हैं। हम इन लड़कों को शीर्ष क्रम में सहज महसूस करने के लिए पर्याप्त मौके देंगे। हम चाहते हैं कि वे उस पर भरोसा करें जो काम वह कर रहे हैं। निचले क्रम में सभी अपना योगदान दे रहे हैं और उसमें बदलाव की जरूरत नहीं है।

 
विज्ञापन

4 of 4
rishabh pant
ऋषभ (पंत) नया है लेकिन अश्विन और जडेजा ने घरेलू पिचों पर कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें विदेशों में भी उसे दोहराने की जरूरत है। शीर्ष क्रम का मसला सुलझाने के अलावा मुझे नहीं लगता कि इन दो टेस्ट मैचों में हमें बहुत अधिक चीजों पर ध्यान देना होगा। बाकी चीजें अच्छी चल रही हैं।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें