फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने खोला बचपन का राज, कहा- हुआ नाइंसाफी का शिकार, बल्लेबाजी के लिए रोना भी पड़ा

Thu, 03 Jan 2019 12:10 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
विराट कोहली क्रिकेट के सभी प्रारूपों में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने बहुत ही जल्द अकल्पनीय ऊंचाइयां हासिल कर ली हैं। कोहली के पक्ष में उम्र भी हैं, जिसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि संन्यास से पहले वह कई रिकॉर्ड्स के मालिक होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
क्रिकेट के लिए बेहद जुनूनी कोहली के बारे में कोई सोच सकता है कि बचपन में उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुई। कोहली ने बचपन में बल्लेबाजी नहीं मिलने पर खूब आंसू बहाएं हैं। जी हां, यह सच है। विराट को बचपन से ही क्रिकेट से बेहद प्यार है। 
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
विराट कोहली इतने जुनूनी रहे कि जब वह अपने भाई और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते थे तो किसी भी पोजीशन पर फील्डिंग को तैयार हो जाते थे व अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते थे। मगर उनका दर्द तब बढ़ जाता था जब उन्हें बिना बल्लेबाजी किए घर लौटना पड़ता था और जिसे कोहली अब मजाकिया रूप से अन्याय कहते हैं।

4 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली ने अपनी आधिकारिक ऐप पर कहा, 'मेरे साथ बहुत नाइंसाफी भी हुई है। उन्हें पता था कि मैं क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं तो किसी भी जगह पर खेल सकता हूं। जब भी बल्लेबाजी के लिए मेरी बारी आती थी तो वो सभी घर लौट जाते। मैं रोता और कहता कि वे मुझसे सबकुछ करा लेते हैं, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं देते। कभी इससे ज्यादा निराशा भी होती है।' 
विज्ञापन

5 of 6
virat kohli
हालांकि, 30 वर्षीय विराट कोहली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई को दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई ने पिता का व्यापार संभाला, लेकिन मुझे मेरे इंटरेस्ट से दूर नहीं होने दिया। जब भी मेरा मैच होता था तो वह मुझे लेकर जाता, मेरा मैच देखता और फिर घर लेकर लौटता। जब मैं बड़ा हुआ तो खुद से जाने लगा। निश्चित ही वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे भाई ने कभी मुझे अपने खेल से दूर नहीं होने दिया और उनके प्रयास विशाल हैं। मेरे पिता के भी प्रयास हैं। मुझे लगता है कि मेरे भाई ने इरादा किया कि पिता के जाने के बाद किसी चीज से समझौता नहीं करना है। यही वजह रही कि मैं सफल क्रिकेटर बन पाया।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें