फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली को नहीं जमा विराट का फैसला, सिडनी टेस्ट में टीम देख निकाली भड़ास

Thu, 03 Jan 2019 12:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ganguly and kohli
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबले सिडनी में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोहली के एक फैसले से नाखुश नजर आए।
 
विज्ञापन

2 of 5
hardik pandya
दरअसल गांगुली ने भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में खेलता न देखकर आश्चर्य प्रकट किया है। गांगुली का कहना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के टीम में होने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का अतिरिक्त विकल्प नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Bhuvneshwar Kumar
गांगुली ने बताया, ' हार्दिक पांड्या को 13 सदस्यीय टीम में न होने से मैं काफी हैरान हूं क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ टीम के लिए प्रदर्श करता है। इसके अलावा टीम इंडिया को एक सीमर के रूप में भी अच्छा विकल्प मिलता है। मैं इस बात से भी हैरान हूं कि इशांत के फिट न होने पर भी भुवनेश्वर को टीम में नहीं शामिल क्यों नहीं किया गया।'

4 of 5
sourav ganguly
बता दें कि गांगुली ने टीम इंडिया के सिडनी टेस्ट में दो स्पिन गेंदबाज खिलाने की बात ही थी। हालांकि पूर्व कप्तान की इस बात का असर भी दिखा। ये बात अलग है कि गांगुली रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते थे। जबकि भारतीय टीम सिडनी में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
इसके अलावा गांगुली ने कहा, 'अगर भारत को दूसरा स्पिनर खिलाना है तो वो उन्हें अश्विन के 100 प्रतिशत फिट होने की पुष्टि करनी होगी। क्योंकि अगर कुछ गलत होता है को टीम केवल तीन गेंदबाजों के साथ रह जाएगी।' बता दें कि अश्विन एडिलेड टेस्ट के दौरान ही पेट में खिंचाव की शिकायत के चलते बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें