टीम इंडिया ने रविवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को पांचवें व अंतिम वन-डे में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 4-1 से जीती और आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी। हार्दिक पांड्या को सीरीज में 222 रन और 6 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हार्दिक पांड्या रहे। कप्तान कोहली ने कहा, 'हार्दिक पंडया सीरीज में टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। चयन की दुविधा मेरे लिए बतौर कप्तान अच्छा सिरदर्द है क्योंकि अनेक खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ 11 को चुनना हमेशा अच्छा होता है।'
विज्ञापन
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc
इसके अलावा कप्तान ने तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'भुवी और बुमराह ने हमारे लिए उम्दा गेंदबाजी की है। उमेश और शमी ने भी मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया। बीच के ओवरों में कुलदीप और चहल ने अच्छी गेंदबाजी की।'
4 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
लगातार छठी द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाली टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए विराट ने कहा, 'यह बहुत अच्छी जीत है। हम दबाव में रहे, लेकिन हमने 4 बार चार मैच जीतकर वापसी की। इस सीरीज से बहुत कुछ सकारात्मक मिला।'
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें वन-डे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (125) के शानदार शतक की मदद से 73 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।