फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर विराट ने साफ किए अपने इरादे, कहा-अब ध्यान सिर्फ कप जीतने पर

Fri, 18 Oct 2019 05:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। जिसमें अभी एक साल समय है, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कोहली ने कहा है कि उनका अब अगला लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप ही है। उन्होंने कहा कि टीम अब उसकी तैयारी में जुटेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोहली के हवाले से लिखा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अगले 12 महीनों का उपयोग कर अगामी फटाफट फॉर्मेट वाले विश्व कप के लिए टीम को तैयार करने पर ध्यान देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। उससे पहले 21 फरवरी से आठ मार्च तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप होगा। दोनों टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में ही होंगे। भारतीय टीम पिछली बार 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से हार गई थी। इसके बाद 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया था। इस साल जुलाई में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हार गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और सौरव गांगुली
बीसीसीआई नए चुने गए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी गुरुवार को कहा था भारतीय टीम को अब आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान लगाना चाहिए और वह इस बारे में कप्तान विराट कोहली से बात करना चाहेंगे। गांगुली ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि कोहली इस बारे में गंभीरता से विचार करें।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने भी कहा है कि हम ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले अपनी टीम का कॉम्बिनेशन सही करना चाहते हैं। टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 के पहले विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें