फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी-मूंछ मुंडवा कर चिकने हुए रोहित शर्मा, इंटरनेट पर पत्नी ऋतिका के साथ ढा रहे कहर

Fri, 18 Oct 2019 04:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा का लुक - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी पिछले कुछ समय से दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली ने तो देश के युवाओं के बीच दाढ़ी रखने का ट्रेंड सेट कर दिया है, लेकिन  हिटमैन रोहित शर्मा रांची टेस्ट मैच से पहले बदले हुए लुक में नजर आए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह पत्नी रीतिका के साथ करवा चौथा मना रहे थे। इस दौरान रोहित क्लीन शेव में नजर आए, रोहित को लंबे समय बाद क्लीन शेव में देखकर फैंस ने मजेदार बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा-ऋतिका - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी ऋतिका के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह क्लीन सेव मे दिख रहे थे। मालूम हो कि, रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ रांची में हैं। जहां  शनिवार से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरे प्यार। मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल होता होगा जब तुम्हें छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है और तुम्हारे पास मैं नहीं होता।
 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा और ऋतिका साजदेह - फोटो : Social Media
रोहित शर्मा को क्लीन सेव में देखकर एक फैंस ने कहा कि दादागीरी हो रही है अब विराट को भी दाढ़ी कटवानी पड़ेगी। शायद गांगुली के कारण। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने इस सीरीज में पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर धमाकेदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बतौर ओपनर हिटमैन ने शानदार डेब्यू किया था और मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें