विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपनी पहली अग्नि परीक्षा का पहला दौर पार कर लिया है। टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसकी भिड़ंत गुरुवार को बांग्लादेश से होनी है। लेकिन इससे पहले बुधवार को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। विराट ने सेमीफाइनल मुकाबलों के शुरू होने से पहले कहा, चैंपियंस ट्रॉफी में आपका विरोधी कौन है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन वह चाहते हैं कि फाइनल में हमारा मुकाबला उस टीम से हो जिसे अधिकांश लोग देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेलना चाहते हैं विराट!
2 of 5
विराट कोहली और युवराज सिंह
विराट ने कहा, अधिकांश लोग चाहते हैं कि फाइनल में मेजबान इंग्लैंड और भारत की भिड़ंत हो। यह बात विराट ने भारत-यूनाइटेड किंग्डम संस्कृति वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में विराट के अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी, कोच अनिल कुंबले सहित पूरी भारतीय टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेलना चाहते हैं विराट!
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
विराट ने कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता कि हम किस टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में खेल रहे हैं। किसी भी प्रतियोगिता में लीग चरण सबसे कठिन होता है। हमारे पास एक और मैच में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने का मौका है। हर कोई फाइनल में भारत-इंग्लैंड को मुकाबला करते देखना चाहता है। यदि दोनों टीमें अच्छा खेलती हैं तो लोगों को वैसा खेल देखने को मिलेगा जैसा वो देखना चाहती हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेलना चाहते हैं विराट!
4 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
जब विराट से ये पूछा गया कि वो फाइनल में किस टीम के खिलाफ खेलना पसंद करेंगे तो विराट ने कहा कोई भी हमें फाइनल में पहुंचने में खुशी होगी। भारत के मैचों को देखने हजारों लोगों का पहुंचना हमारे लिए सुखद है। उन्होंने आगे कहा, यदि इंग्लैंड में दिन में धूप हो तो क्रिकेट खेलने की इससे अच्छी जगह और कोई नहीं है। हालांकि सफेद गेंद इंग्लैंड की पिचों में ज्यादा स्विंग नहीं होती है। लेकिन जब आसमान पर बादल छा जाते हैं खेलना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आपको यहां परिस्थितियों का सम्मान करना पड़ता है भले ही आप उस वक्त कितने भी स्कोर पर खेल रहे हों। यही यहां की खूबी है। एक बल्लेबाज के रूप में यह आपके लिए बड़ी चुनौती है।
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल नहीं खेलना चाहते हैं विराट!
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेट कनेक्ट्स नाम से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी की शुरुआत लंदन के नेहरु सेंटर पर हुई। इसके बाद यह प्रदर्शनी एडिनबर्ग और बर्मिंघम में भी लगाई जाएगी। लंदन में भारतीय उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने कहा, दोनों देशों को सांस्कृतिक तौर पर जोड़ने के लिए क्रिकेट से बेहतर और क्या हो सकता है। हर कोई चाहता है कि फाइनल मुकाबले में दोनों देशों के बीच जंग हो। कार्यक्रम में दोनों देशों के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी शिरकत की जिसमें भारत के फारुख इंजीनियर, दिलीप दोषी और इंग्लैंड के एंड्रर्यू स्ट्रास और मॉन्टी पानेसर ने भी शिरकत की।