फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

Wed, 14 Jun 2017 09:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Es
चैंपियंस ट्रॉफी और युवराज सिंह का बेहद खास कनेक्शन है। युवराज सिंह ने साल 2000 में कीनिया की राजधानी नैरोबी में आयोजित दूसरी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। अपने दूसरे मैच और करियर की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले युवराज बेहद कम समय में लोगों के चहेते बन गए। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

2 of 6
सिक्सर किंग युवराज सिंह
इस घटना के 17 साल बाद युवराज करियर की एक और उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। वह 300 वनडे खेलने की दहलीज पर खड़े हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला उनके करियर का 300वां वनडे मैच होगा। 
 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

3 of 6
युवराज सिंह
युवराज तीन सौ वनडे खेलने वाले पांचवें भारतीय बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही उनका नाम विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार हो जाएगा। 

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Youtube
युवराज ने अपने वनडे करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। उनके वनडे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि टीम इंडिया को साल 2011 में विश्वचैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाना है। उन्हें साल 2011 के विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था। 
 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

5 of 6
युवराज सिंह
कैंसर के खिलाफ जंग लड़कर मैदान में दोबारा वापसी करना उनके कभी न हार मानने वाले जज्बे को दिखाता है। इसी वजह से युवराज आज भी करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। 17 साल में उनके खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है 17 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पारी और इस बार पाकिस्तान के खिलाफ 53 रन की पारी में बहुत अंतर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल युवी के लिए होगा खास

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : getty
युवराज ने अब तक खेले 299 वनडे मैचों की 274 पारियों में 36.84 की औसत और 87.81 की स्ट्राइक रेट से 8622 रन बनाए हैं। जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 38.45 की औसत और 5.1 की इकोनॉमी से 111 विकेट भी हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें