फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने अगले 8 साल के प्लान का किया खुलासा, बोले- क्रिकेट मेरे लिए सबसे स्पेशल नहीं...

Sun, 20 Jan 2019 02:20 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे का सुखद अंत किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोई सीरीज नहीं हारी। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सीरीज 1-1 से बराबर रही। टेस्ट सीरीज में भारत ने 2-1 से बाजी मारी और फिर वन-डे सीरीज भी विराट ब्रिगेड ने 2-1 से अपने नाम की। भारतीय टीम का ऑवरऑल प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान विराट कोहली ने अपनी अलग छवि बनाई और अपनी उपस्थिति से कंगारुओं के मन में खौफ बनाए रखा।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के कुछ समय के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक छोटी वीडियो क्लिप में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलासा किया। विराट ने यह वीडियो क्लिप अपनी आधिकारिक ऐप के लिए बनाई है। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि संन्यास लेने के बाद वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे क्योंकि वह क्रिकेट को जिंदगी का हिस्सा मानते हैं, लेकिन जिंदगी नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli, Anushka Sharma - फोटो : instagram
भारतीय कप्तान से एक सवाल पूछा गया कि 8 साल बाद आप अपने आप को कहां देखते हैं? इस पर विराट ने जवाब दिया, '8 साल बाद मेरी प्राथमिकता परिवार होगी। मैं, अनुष्का और हमारा परिवार। क्रिकेट जरूर मेरी जिंदगी का हिस्सा होगा, लेकिन मेरा मानना है कि परिवार प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं।'
 

 

4 of 5
विराट कोहली
अपनी आधिकारिक ऐप पर रिलीज किए वीडियो क्लिप में विराट ने कहा, 'क्रिकेट मेरी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं। मुझे पता है कि लोग इसे ज्यादा गंभीरता से लेंगे कि मैं क्रिकेट को अपनी जिंदगी नहीं मानता, इसका मतलब मैं पर्याप्त समर्पित नहीं हूं। मेरा इसमें कोई विश्वास नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
उन्होंने आगे कहा, 'मैं जो कह रहा हूं, अगर उसके लिए समर्पित हूं तो हूं, लेकिन बड़ी चीज हमेशा जिंदगी होती है। क्योंकि जो कुछ भी हो, जब आप घर लौटेंगे तो आपकी प्राथमिकता परिवार होता है रहेगा।' बकौल कोहली, 'क्रिकेट मेरी जिंदगी का विशेष हिस्सा रहेगा, लेकिन मेरी जिंदगी की सबसे स्पेशल चीज नहीं। मैं इसी तरह अपनी जिंदगी को देखता हूं।' भारतीय कप्तान विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में क्रिकेट एक्शन में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें