फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टीम इंडिया बनेगी 2019 विश्व कप चैंपियन? कोच शास्त्री ने दिया ये जवाब

Sun, 20 Jan 2019 02:19 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि तीन से चार ऐसी टीमें हैं, जो 2019 विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार हैं। शास्त्री ने अपनी टीम के अलावा टूर्नामेंट की मेजबान इंग्लैंड को विश्व कप चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ डेली टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा, 'तीन से चार टीमें हैं, जो विश्व कप चैंपियन बन सकती हैं। मगर यह निर्भर करता है कि आप टूर्नामेंट की शुरुआत कैसे करते हैं। अगर हमने शुरुआत में लय हासिल की तो टीम इंडिया बहुत ही खतरनाक है क्योंकि हमें दर्शकों का भारी समर्थन प्राप्त है और चीजें भी हमारे पक्ष में हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास ऐसी टीम है जो किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ सकती है और ऐसा कोई मिनट नहीं जब मैं कुछ उल्टा विचार करूं। हमारे खिलाड़ी भी ऐसा सोचते हैं, लेकिन यह देखना जरूरी है कि वह दबाव को कैसे झेलते हैं। शांत रहकर वह अपनी योजनाओं का क्रियानवयन कर सकते हैं।'

4 of 6
england cricket team
यह पूछने पर कि क्या इंग्लैंड विश्व चैंपियन बन सकता है तो 56 वर्षीय शास्त्री ने कहा, 'जी हां बिलकुल। मैंने अब तक जो इंग्लैंड की टीमें देखीं हैं, उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है। वह उन खिलाड़ियों पर ध्यान दे रही है, जो इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह मौके पर प्रदर्शन करके विरोधी टीम को चित करने का दम रखती है। आपके पास संतुलन हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
जो रूट
शास्त्री ने आगे कहा, 'हमने पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर ध्यान दिया और जाना कि उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। कई खिलाड़ी दोहरी प्रतिभा के धनी हैं। इंग्लैंड के पास ऐसे पांच से छह खिलाड़ी हैं, जिनके हाथों में आप किसी भी समय गेंद थमा सकते हैं। यही एक टीम के रूप में आपकी जरूरत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
team india
बता दें कि 2015 विश्व कप के बाद इंग्लैंड और टीम इंडिया ही ऐसी हैं, जिनका जीत औसत बेहतर है। इंग्लैंड ने इस दौरान जहां 51 वन-डे जीते और 21 में शिकस्त झेली, वहीं टीम इंडिया ने 50 मुकाबले जीते व 23 में पराजय का सामना किया। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी जबकि इंग्लैंड की टीम फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे खेलती नजर आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें