विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया से 21 रन की शिकस्त झेलना पड़ी। टीम इंडिया की गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ कमियां देखने को जरुर मिली, लेकिन मेजबान टीम सीरीज जीतने से विश्वास से भरी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कंगारू टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया द्वारा जीते लगातार 9 मैच पर ब्रेक लगा दिया। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने घर से बाहर 13 मैचों के बाद पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
हालांकि, मेहमान टीम ने भले ही कोहली के जीत की लय को रोका, लेकिन कप्तान कोहली का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम तभी वन-डे की महान टीम में से एक बनेगी जब वो अपनी सफलता विदेशी परिस्थितियों में भी दोहरा पाएगी।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : SELF
कोहली का ये बयान तब आया है जब हाल ही में सुनील गावस्कर ने कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम वन-डे की महानतम टीम बन सकती है। कोहली ने कहा, 'यह अच्छी तारीफ है। गावस्कर जैसे दिग्गज की तरफ से ऐसा बयान आया, ये हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय टीमों को देखा है। मगर यात्रा लंबी है क्योंकि यह टीम युवा है। अभी हम घर में खेल रहे हैं। अगर इसी फॉर्म को विदेशी परिस्थितियों में दोहरा सके तो हम बहुत खुश होंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
भारतीय टीम फिलहाल मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है और सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। विराट ने कहा, 'हमारा लक्ष्य निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का है। हम सीरीज जीत चुके हैं और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा रहे हैं। मेरे ख्याल से आपको खिलाड़ियों को समय देना होता है।'
बकौल विराट, 'मैं उनमें से नहीं हूं जो बैठकर सोचे कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। आपको कोशिश करना होती है, अगर यह योजना सफल नहीं हो तो दोबारा नया प्रयोग करना होता है। यही मेरी सोच है और पूरी टीम भी इसमें विश्वास रखती है।'