टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वन-डे सीरीज गंवाने के बाद अब कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी 3-1 से गंवा दी है। कोहली की परेशानी अभी कम नहीं हुई थी कि अब उन्हें आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी से हाथ धोना पड़ गया है।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बतौर बल्लेबाज सफल हुए, लेकिन कप्तानी में नाकाम रहे। खबर है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली से कप्तानी छीन ली है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
दरअसल आईपीएल के पिछले 11 सीजन में कप्तान कोहली के नेतृत्व में टीम ने कोई खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उनकी कप्तानी को लेकर काफी तरह की बातें हो रही थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि कोहली की जगह 2019 में एबी डीविलियर्स को टीम की कमान सौंपी जाएगी।
4 of 5
Gary Kirsten
हालांकि इस खबर पर आरसीबी ने साफ किया है कि 2019 सीजन में भी विराट कोहली ही टीम के कप्तान रहेंगे। फ्रेंजाइजी टीम ने ऐसी सभी रिपोर्ट्स को महज अफवाह बताया है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही आरसीबी की फ्रैंचाइजी ने आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कस्टर्न को टीम का हेड कोच और मेंटर नियुक्त किया था।
इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डेनियल विटोरी इस टीम के मुख्य कोच थे।इसके बाद से ही टीम में कई बड़े बदलाव होने की बातें कही जा रही थी। हालांकि आरसीबी की तरफ से अभी तक इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।