फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से परेशान हैं विराट कोहली, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Fri, 11 May 2018 08:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
virat kohli with anushka sharma
विराट कोहली आज के समय में भारतीय क्रिकेट का शीर्ष नाम बन चुके हैं। वह जो भी करते हैं, उसकी हेडलाइन बन ही जाती है। अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग तो पापाराजी का प्रमुख हिस्सा रहा। हालांकि, लगातार निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से कोहली भी परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
आईएएनएस को दिए ई-मेल इंटरव्यू में कोहली ने बताया कि वह कैसे एक सेलिब्रिटी होने को लेकर महसूस करते हैं और अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी यात्रा और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करने की बातें भी साझा की।
विज्ञापन

3 of 7
virat kohli and anushka sharma
कोहली ने ध्यान दिलाया कि निजी जिंदगी में लोगों की लगातार दखलअंदाजी से वह खुद भी परेशान हो जाते हैं। टीम इंडिया के कप्तान का मानना है कि सेलिब्रिटीज भी आम लोगों के जैसे ही होते हैं। 

4 of 7
virat kohli and anushka sharma
उन्होंने कहा, 'निरंतर नजी जिंदगी में दखलअंदाजी से थोड़ी उलझन होती है। हालांकि, मैंने इसे संभालना सीखा है। सेलिब्रिटीज भी आम व्यक्तियों जैसे होते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें भी स्पेस मिलना चाहिए। मैंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में अच्छा संतुलन बना रखा है। जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूं तो क्रिकेट से बिलकुल दूर रहता हूं। मैं दोस्तों से मिलने की कोशिश करता हूं। फिल्म देखना और ड्राइव पर बाहर जाने का प्लान बनाता हूं। मुझे अपने डॉग के साथ समय बिताना भी अच्छा लगता है।'
विज्ञापन

5 of 7
virat kohli test
अपनी क्रिकेट की यात्रा के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'यह शानदार सफर है। मैं वेस्ट दिल्ली की कॉलोनी से निकलकर क्रिकेटर बना हूं। मेरी राह आसान नहीं थी क्योंकि कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैंने जूनियर क्रिकेट से खेलना शुरू किया और आगे चलकर रणजी ट्रॉफी खेला फिर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।'
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बकौल कोहली, 'पहले ही दिन से मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना था और इससे मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। क्रिकेट की पिच पर खड़े रहकर जब देशवासी आपका उत्साह बढ़ाते हैं तो अलग ही महसूस होता है। मैं हर पल का भरपूर आनंद उठाया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Virat Kohli
यह पूछने पर कि आप पर बायोपिक बनना चाहिए तो इस पर कोहली ने जवाब दिया, 'इसके बारे में मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं। अगर कोई मुझ पर बायोपिक बनाना भी चाहे तो ऐसा मानता हूं कि बायोपिक से अधिक यह मेरी असली जिंदगी पर आधारित होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें