फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा का विवादों से है गहरा नाता, वीरू से पहले इस कोच से भिड़ चुकी हैं डिंपल गर्ल

Fri, 11 May 2018 06:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रीति जिंटा और संजय बांगर
किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग और सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बीच विवाद की खबरों ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 158 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई पंजाब की हार से प्रीति जिंटा काफी नाराज थीं। इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने वीरेंद्र सहवाग को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

2 of 7
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
ऐसी जानकारी मिली है कि यह मामला इतना बढ़ चुका है कि सहवाग फ्रैंचाइजी के साथ पांच साल का रिश्ता तोड़ सकते हैं। सहवाग ने फ्रैंचाइजी के अन्य मालिकों को कहा है कि वह प्रीति के नखरे नहीं सहेंगे और उनकी क्रिकेट की स्ट्रेटेजी के मामले में एक्ट्रेस कुछ नहीं बोले तो बेहतर।
विज्ञापन

3 of 7
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग
दरअसल, यह पूरा विवाद राजस्थान के खिलाफ कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजने को लेकर हुआ। एक सूत्र ने बताया, 'राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तान अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाजों करुण नायर और मनोज तिवारी पर तरजीह दी गई। यह प्रयोग विफल रहा क्योंकि अश्विन बिना खाता खोले डगआउट लौट गए। प्रीति ने इस पर अपनी पूरी भड़ास सहवाग पर निकाली।'

4 of 7
वीरेंद्र सहवाग
सूत्र ने आगे बताया, 'सहवाग ने शुरुआत में अपना आपा नहीं खोया। हालांकि, प्रीति लगातार पूर्व क्रिकेटर पर आरोप लगाती रही, जिस पर सहवाग आगबबूला हो गए और फिर उन्होंने भी जवाब देना शुरू कर दिया।' यह भी जानकारी मिली कि वीरू नहीं चाहते कि खिलाड़ियों का टूर्नामेंट पर से ध्यान भटके, इसलिए उन्होंने इस मामले पर टिपण्णी करने से परहेज किया है।
विज्ञापन

5 of 7
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा
सूत्र के मुताबिक, 'हालांकि, प्रीति ने आरोप लगाना जारी रखा। उन्होंने कहा कि अंतिम एकादश में गैर जरूरी प्रयोग से टीम को शिकस्त झेलनी पड़ रही है। सहवाग ने इसका जवाब देने की कोशिश की। वीरू ने अन्य मालिकों को प्रीति को समझाने को कहा। उन्होंने अन्य मालिकों को कहा कि वह प्रीति की बातों पर टिपण्णी नहीं करना चाहते और बॉलीवुड एक्ट्रेस को मेरी क्रिकेट स्ट्रेटेजी पर बात करने से परहेज करना चाहिए।'
विज्ञापन

6 of 7
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI
वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब प्रीति जिंटा ने किंग्स इलेवन पंजाब के कोच को लताड़ लगाई हो। 2016 में पंजाब के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ भी ऐसा हो चुका है। प्रीति ने तब कोच बांगर को बाहर निकालने की धमकी दे दी थी। हालांकि, बाद में इस बात का खंडन करते हुए टीम की तरफ से कहा गया था कि मीडिया ने इसे गलत ढंग से पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
preity zinta
हालांकि, प्रीति और बांगर के बीच की दरार को तब और बल मिला जब साल 2016 के अंत में कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2017 में सहवाग बतौर मेंटर पंजाब के साथ जुड़े। इसके पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बतौर खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। इस साल सहवाग टीम के मेंटर हैं और नीलामी में भी उनका अहम रोल रहा है। उन्होंने ही अश्विन और गेल को टीम में शामिल कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें