फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने पांड्या-राहुल विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- फैसले का इंतजार है

Fri, 11 Jan 2019 09:25 AM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल के बयानों के प्रति अपनी भड़ास निकाली है। पांड्या-राहुल ने एक टीवी शो पर सेक्सिस्ट और गलत टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले पहले वन-डे से पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए कप्तान कोहली ने कहा, 'हम भारतीय टीम और जिम्मेदार क्रिकेटर होने के नाते इन ख्यालों से संबंध नहीं रखते हैं। यह उनके निजी विचार थे। हम इंतजार कर रहे हैं कि क्या फैसला लिया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 6
pandya kl rahul
30 वर्षीय ने कोहली ने आगे बताया कि तीन मैचों की सीरीज के दौरान पांड्या-राहुल को अंतिम एकादश में शामिल करने या नहीं करने का कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है क्योंकि टीम प्रबंधन बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहा है। कोहली ने कहा, 'भारतीय टीम के दृष्टिकोण के मुताबिक इस तरह के बदलाव से हमारे विश्वास में कोई बदलाव नहीं आएगा। हमने जो भावना उत्पन्न की है, उसका इससे कोई लेना-देना नहीं हैं। संयोजन के बारे में तब विचार किया जाएगा जब कोई फैसला सामने आएगा।'

4 of 6
pandya kl rahul
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड और प्रशासकों की समिति से कड़े एक्शन का सामना करना पड़ रहा है। पांड्या-राहुल ने हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी और एक के बाद एक निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या की आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता हिंमाशु ने मिड-डे से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लोगों ने उनकी टिप्पणियों के बारे में ज्यादा पढ़ा है। वो एक मनोरंजक शो है और उनकी बातों को मस्ती-मजाक में लेना चाहिए। वह दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था। उसके बयान बहुत गंभीर या नकारात्मक रूप से नहीं लेना चाहिए। हार्दिक मासूम और बहुत मस्ती करने वाला लड़का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hardik pandya
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने शो में अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी थी, लेकिन बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लेने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पर दो वन-डे का प्रतिबंध लग सकता है जबकि सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी ने इस मामले में कानूनी सलाह लेने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें