फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज जीतते ही अपने 'जय-वीरू' के मुरीद हुए कोहली-शास्त्री, बोले- हम सफल रहे

Thu, 01 Nov 2018 08:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ravi shastri virat kohli
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को खत्म हुई वन-डे सीरीज में अंबाती रायुडू का चौथे स्थान पर शानदार बल्लेबाजी करना और युवा खलील अहमद के तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर सामने आना सकारात्मक चीजें रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : bcci
कोहली ने मैच के बाद कमेंटेटर से बातचीत में कहा, हमारे लिए दो विभागों में सुधार जरूरी था जिसमें तीसरे गेंदबाज के तौर पर खलील का शानदार प्रदर्शन करना एक है। खुदा न खास्ता अगर भुवनेश्वर कुमार या जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए तो खलील का होना अच्छा है जो विकेट ले सकते हैं। रायुडू ने भी चौथे क्रम पर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है। श्रृंखला से पहले हम इन दोनों मामलों को दुरूस्त करना चाहते थे और दोनों में सफल रहे।
विज्ञापन

3 of 6
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
शास्त्री भी टीम में वापसी करने के बाद रायुडू के प्रदर्शन से खुश है। उन्होनें कहा, 'मैं रायुडू से खुश हूं। लगभग दो वर्षों के बाद टीम में वापसी करना कभी आसान नहीं होता। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन से आप टीम से अपना स्थान गवां सकते है। उसने दबाव का अच्छे से सामना किया और पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की।' 

4 of 6
Khaleel Ahmed
कोहली की तरह शास्त्री भी खलील के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे लेकिन चाहते हैं कि यह खिलाड़ी खुद को कुछ और मौकों पर साबित करे। उन्होंने कहा, 'बाए हाथ का तेज गेंदबाज काफी किफायती हो सकता है। खलील अभी अपरिपक्व है। उसके पास अनुभव की कमी है लेकिन विविधता और आक्रामकता की कमी नहीं है। अगर वह अपनी गति थोड़ी और बढ़ा सका तो ज्यादा असरदार होगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
रवि शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि टीम घरेलू मैदान पर लगातार छठी एकदिवसीय श्रृंखला जीत कर लय में आ गयी है। उन्होंने कहा, 'हम लय में आ गए हैं। मुझे लगता है कि दूसरे और तीसरे एकदिवसीय के बाद हम अच्छा नहीं खेल सके थे। कई बार आपको अच्छा करने के लिए प्रेरणा की जरूर होती है और अंतिम दो एकदिवसीय में हमने शानदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज की इस टीम में दमखम है। उनकी टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी है जो अनुभव के साथ बड़ी टीमों को परेशान कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kohli and rohit
कोहली ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उनके शानदार प्रदर्शन के कारण हम मैच को इतनी जल्दी खत्म कर पाए। गेंदबाजों को सही दिशा में गेंदबाजी करने का श्रेय जाता है। इस मैच में वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हमें हैरानी हुई। हम वैसे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें