विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
भारतीय कप्तान को इस बात की खुशी है कि 2020 का आगाज टीम के लिए सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि हमने सही तरीके से शुरुआत की, एक मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते और एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज किया। मैं दो शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हूं। इससे हमें 200 रन तक पहुंचने का आत्मविश्वास मिला है।