टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोहली का नाम वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले टॉप टेन खिलाड़ियों शुमार हो गया है। इसके साथ ही कोहली ने कैरेबियाई महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।