virat kohli, anushka sharma
इस फोटो के बैकग्रांउड में एक पेंटिग है। हालांकि, यह फोटो कब की है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इतना तो है की यह तस्वीर अब की नहीं है, क्योंकि विराट फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी पत्नी अनुष्का मुंबई में फिल्म 'परी' के प्रमोशन के साथ-साथ 'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फोटो के पोस्ट होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'विरुष्का' को लेकर खूब चर्चाएं होने लगी है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1.9 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी है।