फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज तो नहीं जीत पाए विराट, पर तोड़ दिए कई दिग्गजों के रिकॉर्ड, एक और निशाने पर

Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच शुक्रवार से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज में 1-3 से पीछे है। मगर इस मैच में कप्तान विराट कोहली के पास टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान के रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
दरअसल, विराट कोहली पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 59 रन दूर हैं। द्रविड़ 2002 में इंग्लैंड दौरे पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने तब सीरीज में 3 शतकों की मदद से 602 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
बता दें कि यदि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट में ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वह विदेशी सरजमीं पर किसी एक टेस्ट सीरीज में द्रविड़ को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

4 of 5
virat kohli
गौरतलब है कि मौजूदा सीरीज में विराट कोहली सबसे ज्यादा 544 रन बना चुके हैं। पांचवें टेस्ट में यह देखना होगा कि विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। याद हो कि इससे पहले मौजूदा सीरीज में विराट ने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat kohli
बता दें कि मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में 31 रन, दूसरे टेस्ट में पारी व 159 रन, जबकि चौथे टेस्ट में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 203 रन के विशाल स्कोर से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें