फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी नहीं बल्कि इस एकमात्र भारतीय खिलाड़ी ने जड़ा है रांची में शतक

Fri, 08 Mar 2019 08:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni out
टीम इंडिया शुक्रवार को एमएस धोनी के गृहनगर रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन-डे मैच खेलेगी। पांच मैचों की सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 2-0 की बढ़त पर है। विराट सेना की कोशिश रांची वन-डे जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की होगी।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
बहरहाल, पहले दो वन-डे के समान तीसरे मैच में भी टीम इंडिया कमाल करने को बेताब होगी और उसे अपने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी से प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। धोनी का रांची में प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्होंने यहां तीन वन-डे खेले और महज 21 रन बनाए। वह शुक्रवार को दमदार पारी खेलकर अपने शहर वासियों को खुश करना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
आपको बता दें कि रांची के मैदान पर अब तक चार वन-डे खेले गए हैं और इस दौरान सिर्फ एक ही बल्लेबाज शतक जमाने में कामयाब हुआ है। यह बल्लेबाज एमएस धोनी नहीं बल्कि कोई और है। रांची में वन-डे में शतक जमाने में सिर्फ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही सफल हुए हैं। विराट ने 16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वन-डे में 116 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 139 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।  टीम इंडिया ने यह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीता था। 

4 of 5
virat kohli
वन-डे करियर में 51.29 की औसत से रन बनाने वाले विराट के खेल में कप्तानी संभालने के बाद गजब का निखार आया है। बतौर कप्तान उन्होंने 82.77 की औसत से रन बनाए हैं, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ऑस्ट्रेलिया ये भी चाहेगी कि विराट को तीसरे वन-डे में अर्धशतक के पहले ही रोक दिया जाए क्योंकि 50+ स्कोर बनाते ही उनका शतक लगना भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले छह वन-डे के स्कोर पर गौर करें तो जब-जब विराट 50+ स्कोर करने में कामयाब हुए हैं, उन्होंने शतक भी जड़ा है।

121 vs न्यूजीलैंड, मुंबई, 2017
113 vs न्यूजीलैंड, कानपुर, 2017
140 vs वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 2018
157* vs वेस्टइंडीज, विशाखापट्टनम, 2018
107 vs वेस्टइंडीज, पुणे, 2018
113 vs ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2019
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें