फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगकारा-डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड पर विराट कोहली की नजर, हर हाल में मैदान करना होगा फतह

Mon, 29 Oct 2018 08:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
de villiers kohli sangakkara
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन मैचों में सेंचुरी जड़ने के बाद अब उनकी नजर कुमार संगकारा और एबी डीविलियर्स के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन

2 of 5
कुमार संगकारा
बता दें कि वन-डे क्रिकेट में लगातार चार शतक का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम है. श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2015 वर्ल्डकप में ग्रुप मैचों में लगातार चार वनडे शतक जड़े थे। उन्होंने 105, 117, 104 और 124 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
वहीं डीविलियर्स के नाम भारत में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। डीविलियर्स ने यह करिश्मा 2010-2011 में किया था। उन्होंने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में भारत के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। डीविलियर्स ने इस फॉर्म को जारी रखते हुए अहमदाबाद में 27 फरवरी को हुए अगले वनडे में फिर शतक (102 नाबाद) जड़ा था।

4 of 5
virat kohli
अब अगर कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले वन-डे में शतक जड़ते हैं तो वह संगकारा के एक सीरीज में चार शतक लगाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं डीविलियर्स के भारत में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने पहले मैच में 140 जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन की पारी खेली थी। वहीं तीसरे मैच में कोहली 107 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को 107 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सैमुअल्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें