फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को टीम से बाहर करने में इन दो खिलाड़ियों की थी रजामंदी, पहले ही बन चुका था प्लान!

Mon, 29 Oct 2018 08:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कभी भारत को पहला टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान धोनी अगली दो टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। 

किसी समय दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले कैप्टन कूल को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए घोषित टी-20 टीम में नहीं चुना गया है। भारत के अब तक खेले गए कुल 104 टी-20 मैचों में धोनी 93 खेले हैं।

एक तबका जहां मान रहा है कि धोनी को आराम दिया गया है, तो अब बीसीसीसीआई के नजदीकी सूत्र से जो खबर आ रही है, उसके अनुसार धोनी को टीम से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
इन दो खिलाड़ियों की थी रजामंदी

विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में ही यह फैसला हुआ और इसके बाद यह साफ हो गया है कि पिछले करीब दस साल से टी-20 टीम का हिस्सा रहे पूर्व कप्तान को टीम ड्रॉप किया है उन्हें आराम नहीं दिया गया।

बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने कहा, 'यह तय है कि ऑस्ट्रेलिया में 2020 में होने वाला टी-20 विश्व कप धोनी नहीं खेलेंगे लिहाजा उन्हें टीम में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं था।'

उन्होंने कहा, 'चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने इस पर काफी बात की है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी चयन समिति की बैठक में मौजूद थे।'
विज्ञापन

3 of 6
क्या एमएसके प्रसाद की नाराजगी पड़ी भारी

माही के प्रशंसकों का एक तबका यह भी कह रहा है कि धोनी को इस बात की सजा दी गई क्योंकि एमएसके प्रसाद ने बयान देकर उन्हें संदेश दिया था कि उन्हें झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना चाहिए, लेकिन धोनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इनकार कर दिया था।

ऐसा लगता है कि 37 वर्षीय खिलाड़ी के लिए आगामी विश्व कप जब उन जैसा नायाब खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी में अंतिम बार दिखाई देगा। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें सीमित ओवरों के दो में से एक प्रारूप में बाहर करके पहले संकेत दे ही दिए हैं। टेस्ट से तो वह पहले संन्यास ले चुके हैं और दो ही प्रारूपों के लिए उपलब्ध हैं।

4 of 6
इस साल 7 टी-20 में एक पचासा 

धोनी ने 2018 में सात टी-20 मैच खेले और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 गेंद में नाबाद 52 रन की रही।

बाकी छह पारियों में उन्होंने 51 गेंद में 71 रन बनाए। इंग्लैंड में विश्व कप में धोनी विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद होंगे लेकिन बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा शृंखला के बाकी तीन मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

अगले दो महीने तक उन्हें मैच अभ्यास भी नहीं मिल सकेगा क्योंकि भारत अगले वन-डे जनवरी से मार्च के बीच खेलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
टीम प्रबंधन का भरोसा युवा पंत पर 

चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद विकेटकीपर के रूप में दूसरे विकल्प पर बात कर चुके हैं और ऋषभ पंत पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है। अब सवाल यह है कि बाकी दो मैचों में धोनी का बल्ला नहीं चल पाता है तो क्या होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला के बाद धोनी को घरेलू वनडे मैच भी खेलने को नहीं मिलेंगे क्योंकि देवधर और विजय हजारे ट्रॉफी तो खत्म हो गई है।

भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि यदि पंत अच्छा खेलते हैं और धोनी का खराब फार्म बरकरार रहता है तो क्या उन्हें विश्व कप टीम में रखा जाएगा। किस आधार पर। विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा लेकिन यह नहीं भुलाया जा सकता कि टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने कैसे एक झटके में संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत के सबसे सफल कप्तान
  • 1487 : रन बनाए हैं 93 मैचों की 80 पारियों में 37.17 की औसत से 80
  •  87: शिकार किए हैं विकेटकीपर धोनी ने जिसमें 54 कैच और 33 स्टंप शामिल हैं  
  • 41: मैच जीते हैं उनकी कप्तानी में खेले गए 72 मैचों में टीम इंडिया ने, जीत का प्रतिशत 59.28 है 
  • -वह भारत के सर्वाधिक सफल कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में टीम ने तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक मैच जीते हैं 
  • -वह ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सीमित ओवरों के तीनों ट्रॉफियां (विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टी-20)जीती हैं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें