टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच मिले खाली समय को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में दोनों भुटान के दौरे पर भी गए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले विराट अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पिछली रात दोनों साथ फिल्म भी देखी। जिसकी तस्वीर विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स शेयर किया है।