ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापनटम में टीम इंडिया बेशक पहला टी-20 मैच हार गई हो, लेकिन कप्तान विराट कोहली यहां भी फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं रहे। कप्तान कोहली ने बीच मैदान कुछ ऐसा किया, जिससे उनका सम्मान फैंस की नजर में पहले से भी ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
2 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि पहले टी-20 में मैदान पर राष्ट्रगान के बाद टीम इंडिया ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा और जवानों की शहादत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
3 of 5
virat kohli out
इस दौरान स्टेडियम में बैठे कुछ फैंस टीम को चीयरअप करने में लगे हुए थे, यह देख कोहली शांत नहीं रहे और उन्होंने मुंह पर उगली रखकर इशारे से उन्हें चुप रहने के लिए कहा।
4 of 5
TEAM INDIA
कोहली का यह रिएक्शन अचानक कैमरे में कैद हो गया और अब वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कोहली ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई थी।
मैदान पर मौन के दौरान पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट, सपोर्टिंग स्टाफ समेत दर्शक-दीर्घा में बैठे क्रिकेट फैंस ने भी खड़े होकर शहीद जवानों को नमन किया।