पहले टी-20 मैच में इंडिया आखिरी गेंद पर आकर हार गई। मैच लो-स्कोरिंग था और आखिरी गेंद तक चल गया। कभी भारत हावी होता तो एकदम से ऑस्ट्रेलिया पलटवार करता फिर भारतीय टीम की वापसी होती तो फिर कंगारू वापसी कर जाते।
एक वक्त था जब मैक्सवेल के रहते लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया काफी पहले आराम से मैच जीत लेगा, लेकिन टीम इंडिया फिर बुरे दौर से निकलते हुए मैच आखिरी ओवर तक ले जाती है, जहां ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंद में 14 रन बनाने थे, लेकिन भारत मैच हार गया। आइए देखते हैं इस मैच में 'विराट सेना' ने क्या गलतियां की और कैसे मैच फिसला।