फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

Sat, 23 Jul 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज तक किसी भी भारतीय ने नहीं किया था।
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : Getty
कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार कैरेबियाई दौरे पर गई हुई है और उनकी कप्तानी में टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 4 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही कोहली ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और कैरेबियाई गेंदबाजों की चुनौती को ध्वस्त करते हुए दोहरा शतक ठोंक दिया। साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

3 of 8
विराट कोहली ने रचा इतिहास - फोटो : PTI
विराट कोहली के बल्ले से निकला यह दोहरा शतक एक रिकॉर्ड ही बना गया। भारत की ओर से विदेशी धरती पर बतौर कप्तान किसी बल्लेबाज का यह पहला दोहरा शतक है। कोहली 200 रन के आंकड़े को छूने के तुरंत बाद आउट हो गए, लेकिन रिकॉर्ड उनके बन गया जो सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं कर सके थे।

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : PTI
विदेशी धरती पर किसी भारतीय कप्तान का टेस्ट मैच में यह पहला दोहरा शतक है। इससे पहले किसी भारतीय कप्तान का विदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज था। कप्तान अजहर ने 1989-90 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 192 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी।
 
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : PTI
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के साथ ही कई कीर्तिमान रचने वाले विराट कोहली ठीक 200 रन पर आउट हो गए। वह ठीक 200 रन पर आउट होने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज हो गए हैं। उनसे पहले वॉली हेमंड, मोहसिन खान, डेविड बून, स्टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ और मुशफिकर रहीम ठीक 200 रन पर आउट होने वाले अन्य टेस्ट बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

6 of 8
विराट कोहली
इसके अलावा 27 साल के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। कोहली से पहले इस धरती पर दोहरा शतक लगाने का कारनामा डेनिस अकिंसन ने 1955 में 28 साल 219 दिन की उम्र में 219 रनों की शतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

7 of 8
- फोटो : PTI
टेस्ट इतिहास में विराट कोहली ऐसे तीसरे भ्रमणकारी टीम के कप्तान बन गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में दोहरा शतक जमाया है। साथ ही पिछले 50 साल में वह यहां दोहरा शतक लगाने वाले पहले टेस्ट और विदेशी कप्तान हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली ने विदेश में किया ऐसा कारनामा जो अब तक किसी ने नहीं किया

8 of 8
विराट कोहली
इसके अलावा विराट कोहली 2006 के बाद से एशियाई धरती के बाहर किसी अन्य देश में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आज से लगभग 10 साल पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इसी कैरेबियाई धरती पर सेंट जॉंस में 212 रनों की पारी खेलते हुए दोहरा शतक जमाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें