फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: कोहली ने सबसे तेजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 27000 रन, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Mon, 30 Sep 2024 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने 594 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरी ओर, सचिन ने 623 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली इसके साथ ही सबसे तेजी से यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में हमवतन दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज बल्लेबाजों को कोहली ने पछाड़ा 
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने 594 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरी ओर, सचिन ने 623 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा हैं जिन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में 648 पारियां लग गई थी। कोहली की शानदार पारी का अंत शाकिब अल हसन ने किया और वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। कोहली ने 35 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
कोहली ने कानपुर में बनाया रिकॉर्ड
बारिश के कारण दो दिन का खेल धुलने के बाद सोमवार को आखिरकार मैच दोबारा शुरू हुआ। भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समेट दी। जवाब में भारत ने तेज शुरुआत की और 18 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई, लेकिन कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। कोहली 27000 रन पूरे करने से 35 रन दूर थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनका बल्ला चला और वह अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज करने में सफल रहे।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ICC
घर में कोहली ने पूरे किए थे 12 हजार रन
इससे पहले, चेन्नई में खेले गए मुकाबले में 35 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ने घर में 12000 रन पूरे किए थे। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। कोहली ने 219वें मैच में यह रिकॉर्ड बनाया था। कोहली ने घर में 58.84 के औसत से 12000 रन पूरे किए हैं जिसमें 38 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। भारतीय परिस्थितियों में सचिन तेंदुलकर ने 258 मैचों में 50.32 के औसत से 14192 रन बनाए हैं जिसमें 42 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
पहले टेस्ट में नहीं चला कोहली का बल्ला
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला था। वह दोनों पारियों में प्रभावित नहीं कर सके थे। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, पहले मैच की तुलना में कोहली ने कानपुर में पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और केएल राहुल का अच्छा साथ निभाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें