फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'कुछ ओवरों का अभ्यास मिलना अच्छा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में...', बुमराह ने बताई आराम नहीं करने की वजह

Mon, 30 Sep 2024 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नाम दिए जाने के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
1 of 4
बुमराह और रोहित - फोटो : BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में आराम नहीं करने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि पहले उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने की बात कही जा रही थी। टीम में चयन के बाद उनका आराम न करना सुर्खियों में रहा था। हालांकि, बुमराह अपना कार्यभार धीरे धीरे बढ़ा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
बुमराह-पार्सन्स - फोटो : ANI/NFL
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलने हैं। बुमराह ने चौथे दिन के खेल से पहले कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में फिट रहने के लिए चतुर बनना होगा। इसलिए यहां कुछ ओवर अधिक मिलना अच्छा है क्योंकि वहां काफी गेंदबाजी करनी होगी। मौसम हमारे हाथ में नहीं है लेकिन कुछ समय आराम मिलना भी अच्छा रहा। यहां के बाद चेन्नई के हालात में तुरंत ढलना होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
कोहली और बुमराह - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नाम दिए जाने के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बुमराह ने कहा, 'मेरा पसंदीदा प्रारूप टेस्ट है। मैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।' कानपुर टेस्ट में गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका। हालांकि, चौथे दिन बुमराह ने कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। उन्होंने मुशफिकुर रहीम, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को आउट किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त हुई थी। सोमवार को बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और 126 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। जडेजा ने आखिरी विकेट के रूप में खालिद अहमद (0) को आउट किया। यह उनके टेस्ट करियर का 300वां विकेट रहा। वहीं, मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश को सोमवार के दिन पहला झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। वह 11 रन बना सके। इसके बाद लिटन दास 13 रन, शाकिब अल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने मोमिनुल हक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच मोमिनुल ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। मेहदी 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तैजुल पांच रन और हसन महमूद एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने खालिद को आउट कर बांग्लादेश की पारी 233 रन पर समेट दी।

भारत की पहली पारी में रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी थी। रोहित 11 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने टेस्ट में छठा अर्धशतक जड़ा। वह 51 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने तीन ओवर में 50 रन और 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम पचास और टीम शतक का रिकॉर्ड है। एक विकेट हसन महमूद और एक विकेट मेहदी हसन मिराज को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें