फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को प्रपोज कर चुकी इस हसीन क्रिकेटर की भविष्यवाणी, 'RCB नहीं यह टीम जीतेगी IPL 2018 का खिताब'

Sat, 12 May 2018 10:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli and Danielle Wyatt
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट ने आईपीएल सीजन-11 की विजेता टीम की भविष्यवाणी की है। आईपीएल में बेशक वह विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं, लेकिन उनके मुताबिक कोई दूसरी टीम इस साल आईपीएल का खिताब जीतेगी।
विज्ञापन

2 of 5
danielle wyatt
बता दें कि यह महिला क्रिकेटर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वजह से ही आरसीबी को सपोर्ट कर रही है। आए दिन इनकी ट्विटर वॉल कप्तान विराट कोहली की तारीफों से भरी रहती हैं। डेनियल विराट कोहली को दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर मानती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
हालांकि आरसीबी को सपोर्ट करने के बावजूद उनका कहना है कि आईपीएल का मौजूदा सीजन केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी। टिवटर पर किसी महिला  फैन ने डेनियल से जब पूछा कि वह कौन सी टीम है जो आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम करेगी। इस पर डेनियल ने बेझिझक सनराइजर्स हैदराबाद का नाम लिया।

4 of 5
डेनियल याट और विराट कोहली
बता दें कि केन विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। हैदराबाद की टीम मौजूदा आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वह प्लेऑफ में  पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम है। हैदराबाद ने अब तक खेले अपने 11 मुकाबलों में से नौ जीते हैं जबकि सिर्फ दो में उसे हार मिली है। 18 अंक के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेनिएल वायट
फैंस को बता दें कि डेनियल व्याट वही नाम है जिसने साल 2014 में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद ट्विटर  पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें