टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। कोहली ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 159 पारियों में 9,000 रन पूरे किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के छठें कप्तान बने।