मुरादाबाद में सोनकपुर स्टेडियम के मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए इंटर स्टेट क्रिकेट फार ब्लाइंड के पहले दिन घुंघरू की आवाज देती आ रही 85 ग्राम के गेंद पर दृष्टिहीन और कमजोर आंख के खिलाड़ियों के बल्ले खूब चले।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
दस-दस ओवरों के मैच में टी-20 की तरह रन बरसे। लीग मुकाबले में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान ने मैच जीते। जबकि टूर्नामेंट की चौथी टीम जम्मू कश्मीर अपने दोनों मैच हार गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
टूर्नामेंट का पहला मैच यूपी और राजस्थान के बीच खेला गया। टास जीतकर यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मो. फैजल ने 48 और उस्मान ने 30 रन बनाए।
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
राजस्थान की ओर से धीकाराम और मुरारी लाल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी राजस्थान की टीम अस्सी रन ही बना सकी। टीम के लिए प्रदीप ने 40, राजेंद्र वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
महाराष्ट्र ने 148 रन बनाए। जबकि जम्मू की टीम 97 रनों पर ढेर हो गई। निलेश मैन आफ द मैच रहे। तीसरा मैच जम्मू और राजस्थान के बीच खोल गया। जिसे राजस्थान ने दस विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
ब्लाइंड खिलाड़ियों के लिए इंतजाम खराब थे। सीढ़ियां चढ़कर बाथरूम जाने का इंतजाम था। खिलाड़ियों को गंदे हाथों से जूस बांटा जा रहा था। खाना गुरुद्वारा से मंगाया गया तो ग्राउंड तक जाने के लिए स्कूल की बस उधार ली गई है। ये इंतजाम है इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर ब्लाइंड में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए। कहने के लिए टूर्नामेंट स्टेट लेवल का है, लेकिन इंतजाम खैराती है।