भारत के 900वें अंतरराष्ट्रीय वनडे में भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 85 रनों की बदौलत धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी। भारत ने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.1 ओवरों में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए और 101 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जीत के साथ विराट ने वनडे में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Star Sports
भारतीय टीम ने टेस्ट के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सीरीज़ में विजय से आगाज़ किया। इसके साथ ही विराट कोहली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया जो सचिन के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय बल्लेबाज़ वनडे क्रिकेट में नहीं कर पाया।
विज्ञापन
जीत के साथ विराट ने वनडे में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट ने डे-नाइट वनडे मैचों में में लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 बार 50 या इससे से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने 70 पारियों में से 32 बार यह कमाल किया है। यह भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज़ का दूसरा सबसे सर्वाधिक प्रदर्शन है।
जीत के साथ विराट ने वनडे में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Star Sports
विराट से आगे अब केवल सचिन रमेश तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने 107 पारियों में 34 बार ये कारनामा किया। विराट के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि उनके लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा।
जीत के साथ विराट ने वनडे में एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
विराट कोहली ने इस मैच में 81 गेंदों में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का जड़ा और वो अंत तक नॉटआउट रहे। कोहली ने मनीष पांडे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बेहतरीन साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।