फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार कर भी मैच में कीवी खिलाड़ियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Mon, 17 Oct 2016 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड - फोटो : ESPN
भारतीय दौरे पर जीत के लिए तरस रही न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा कर सीरीज में 1-0 से बढत बना ली।
विज्ञापन

हारकर भी मैच में कीवी खिलाड़ियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

2 of 5
टॉम लेथम - फोटो : ESPN
भारत ने टॉस जीत कर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रनों पर सिमट गई। मगर रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया जो न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन

हारकर भी मैच में कीवी खिलाड़ियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

3 of 5
टॉम लेथम - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने आए टॉम लैथम ने 98 गेंदो में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी खेल एक नया इतिहास लिखा। लैथम पारी की शुरुआत से लेकर से अंत तक क्रीज पर रहे। ऐसा करने वाले वे न्यूजीलैंड के पहले और विश्व क्रिकेट में 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

हारकर भी मैच में कीवी खिलाड़ियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

4 of 5
टिम साउथी - फोटो : ESPN
इसके अलावा 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टिम साउदी ने भी विस्फोटक खेल दिखाया। साउदी ने ताबड़तोड़ 45 गेंदो में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन कूटे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट इतिहास में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारकर भी मैच में कीवी खिलाड़ियों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
इन दोनों के अलावा टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किसी भी कीवी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। कीवी टीम के 9 खिलाड़ी 15 से ज्यादा नही बना पाए। 6 खिलाड़ी दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें