फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को चित करने के बाद कंगारुओं पर दहाड़ी टीम इंडिया, कप्तान कोहली ने भरी हुंकार

Mon, 15 Oct 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india win
भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम के गेंदबाजों से कोई समस्या नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि अगले महीने जब टीम आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो उसके बल्लेबाज अपनी घरेलू फॉर्म को जारी रखेंगे। गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय से भारत के लिए घरेलू और विदेशी मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों ने बार बार टीम को निराश किया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
team india
कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-0 से हराने के बाद बल्लेबाजों को भी गेंदबाजों की तरह अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहिए।  कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, 'मैं इन खिलाड़ियों को फिट और अच्छा खेल दिखाने के लिए बेताब देखकर सचमुच खुश हूं।अब बाकी का काम करना बल्लेबाजों पर निर्भर करता है। इस मैच में पहली पारी राजकोट में पिछली पारी से ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी।'

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और शैनोन गैब्रियल के आक्रमण के सामने भारतीय टीम पहली पारी में थोड़ी दबाव में आ गयी लेकिन ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे ने 152 रन की भागीदारी निभाकर टीम को संभाला।
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : SELF
कोहली ने कहा, ' जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उसने नाटिघंम में भी रन बनाये और हमने वो टेस्ट जीता। वह कुछ रन बनाना चाहता था। पंत के साथ उसकी साझेदारी शानदार रही और हम इसी तरह की कुछ और साझेदारियां देखना चाहेंगे।' कप्तान ने उमेश यादव की तारीफों के पुल बांधे जो घरेलू मैदान पर टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन गये हैं। आस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले उसने चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल बढ़ा दी हैं।

4 of 6
team india
उन्होंने कहा, 'अगर आप इन तीन नये खिलाड़ियों (इंग्लैंड में हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ और पंत) को देखोगे तो आप पाओगे कि इन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। मुझे लगता है कि ये सारी चीजें काफी सकारात्मक हैं। लेकिन इस टेस्ट के बाद से मैं उमेश को अलग स्थान पर रखना चाहूंगा।'
विज्ञापन

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : SELF
कोहली ने कहा, 'शार्दुल ठाकुर को चोट लगी और इसके बाद उमेश का 10 विकेट चटकाना शानदार रहा। यह बेहतरीन प्रदर्शन रहा। हम सभी उसके लिए खुश हैं। मुझे लगता है कि इतने सारे तेज गेंदबाजों का होना अच्छा है। हमें अब बेहतरीन गेंदबाज को चुनने के लिए चुनौती से जूझना होगा।' वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने सीरीज में अपना पहला मैच खेला, उन्होंने कहा कि सामान्य बल्लेबाजी के कारण उन्हें मैच में फिर तीसरे दिन में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
team india
उन्होंने कहा, 'हमने दूसरी पारी में जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे थोड़ा निराश हूं। मैंने सोचा कि हमने कल जैसा प्रदर्शन किया, उसके बाद हम वापसी कर लेंगे। लेकिन भारत को श्रेय दिया जाना चाहिए, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें