विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ उनके घर में जाकर मैच जीते हैं। यहां हम पांच सबसे बड़ी सीरीज जीत के बारे में बता रहे हैं।
विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। तीन महीने के अंदर उन्होंने एक-एक करके तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवा दी। अब वो एक बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। विराट न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में सुपरहिट रहे हैं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। वो एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।
यहां हम ऐसी ही पांच टेस्ट सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जहां विराट की टीम ने कमाल किया और जीत हासिल की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : क्रिकबज
साल 2018-19 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे में गई थी। बॉर्डर-गावस्कर के नाम से जानी जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने 31 रन से जीता था। हालांकि दूसरे टेस्ट में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने तीसरा टेस्ट 137 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली और चौथा मैच ड्रॉ करा लिया। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीत ली।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को 2-0 से मात दी
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : क्रिकबज
साल 2019 में भारतीय टीम ने विराट की कप्तानी में कैरिबियाई टीम को उसके घर में 2-0 से हराया था। दो मैचों की इस सीरीज में भारत ने सभी टेस्ट अपने नाम किए थे और दोनों मैच बड़े अंतर से जीता था। पहले मैच में भारत को 318 और दूसरे मैच में 257 रनों से जीत हासिल हुई थी। वेस्टइंडीज में यह भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। इससे पहले भी भारत ने यहां टेस्ट मैच जीते थे, लेकिन जो दबदबा कोहली की टीम ने बनाया वो कभी नहीं था।
दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : क्रिकबज
2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत में से एक थी। इस समय अफ्रीका की टीम बहुत मजबूत थी। उसमें कई डिविलियर्स, अमला और प्लेसिस जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी थे। इसके साथ ही यह अफ्रीकी टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर थी। हालांकि भारत ने 3-0 से अफ्रीका को हराकर उससे टेस्ट रैंकिंग में पहला पायदान छीन लिया था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड को भी 3-0 से हराया
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : क्रिकबज
2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच 321 रन के बड़े अंतर से जीता था। वहीं दूसरा मैच 178 और तीसरा मैच 197 रन के अंतर से जीता था। इस सीरीज में विराट कोहली ने बल्ले के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कप्तानी के साथ-साथ एक बल्लेबाज के रूप में विराट का योगदान काफी अहम था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया था और कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं था।
2016 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेली गई टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की सीरीज का एक मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि बाकी चार मैच भारत के नाम रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह भारत की सबसे बड़ी सीरीज जीत थी। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 75 रन से जीता था। इसके बाद दूसरा मैच पारी के अंतर से जीता। तीसरा मैच आठ विकेट और चौथा मैच 246 रन के अंतर से जीता। हालांकि इंग्लैंड आखिरी मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा और भारत ने यह सीरीज 4-0 से अपने नाम की।